काली नदी की कटरी में खेला माफिया ने खूनी खेल
कासगंज
शराब माफिया ने पुलिसकर्मियों के साथ काली नदी में खूनी खेल था। माफिया ने काली नदी की कटरी में शराब बनाने का ठिकाना बनाया हुआ था। जहां पर दरोगा और सिपाही बुरी तरह से घिर गये थे। जैसे ही सिढ़पुरा पुलिस को अपने दरोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र सिंह के साथ वारदात की जानकारी मिली तो पुलिस कर्मियों की टीमें तलाश करती हुई काली नदी की कटरी में पहुंच गई।
गांव नगला धीमर के बाहर काली नदी की ओर जंगल में पुलिस टीम पहुंची तो सबसे पहले दरोगा अशोक पाल बेहद जख्मी हालत में मिले। वहीं से पुलिस टीमें कटरी में सिपाही को आगे तलाशने निकली तो करीब एक किलोमीटर दूर सिपाही घायल हालत में मिला था। पुलिसकर्मियों को इस दौरान शराब का एक अड्डा भी सक्रिय मिला। जहां शराब बनाने की सामग्री व उपकरण पड़े मिले।
दरोगा व सिपाही के लापता होने की खबर के बाद पहुंची पुलिस टीमों का अधिकारियों ने नेतृत्व किया। अधिकारियों ने पुलिस बल की टीमें गठित कर तलाशी के लिए अलग-अलग दिशाओं में भेज दिया। गांवों के ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मी एक साथ सभी दिशाओं में जंगल में तलाश करते दिखाई दिए। एएसपी के अलावा तीनों सीओ व सिढ़पुरा, अमांपुर, पटियाली, सहावर, गंजडुंडवारा से पहुंची पुलिस टीमें भी क्षेत्र में दरोगा व सिपाही की तलाश में जुटी रहीं।

पाठको की राय